- Hindi News
- National
- Vaishali News Important Legal Provisions Are Being Given To The Mercury Legal Volunteers By Organizing Training Camps
प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर पारा लीगल वालंटियर को दी जा रही है जरूरी कानूनी प्रावधानों की जानकारी
जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शुक्ला सभागार हाजीपुर में गुरुवार को प्रारंभ किया गया। प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली घनश्याम सिंह ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा जिला विधिक सेवा प्राधिकार वैशाली के द्वारा पारा लीगल वालंटियर का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिसमें 50-50 का बैच बनाकर 2 बैच में प्रशिक्षण होना है। जिसमें उन्हें विभिन्न प्रकार के कानूनी प्रावधानों, सरकारी योजनाओं, जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संचालित योजना, लोक अदालत, मेडिएशन, कैंसिलेशन इत्यादि विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन लोक अदालत के सदस्य सुधीर कुमार शुक्ला ने किया। इस अवसर पर अवकाश प्राप्त अपर जिला न्यायाधीश गंगा प्रसाद, लोक अदालत के सदस्य चंदेश्वर प्रसाद सिंह, अधिवक्ता विनोद सिंह के द्वारा मास्टर ट्रेनर के रूप में लोगों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर में प्राधिकार के रंजन कुमार, सत्यमूर्ति कुमार, अमित किशोर वर्मा ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
जागरुकता कार्यक्रम को संबोधित करते वक्ता।