- Hindi News
- National
- Mahnar News In Mahnar A Woman Who Went To Ask For Outstanding Money Was Injured By Assault
महनार में बकाया पैसा मांगने गई महिला को मारपीट कर किया जख्मी
महनार नगर के वार्ड संख्या 11 में उस समय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई जब देखते ही देखते दो महिला आपस में उलझ गए और मारपीट करने लगी। वहीं इस मारपीट की घटना में एक महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसे महनार सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। घटना के संबंध में घायल महिला सलिखा खातून एवं नजमा खातून ने बताया कि न्यू रोड वार्ड संख्या 11 की महिला मंजू देवी साल भर पहले अपने पुत्री की शादी में नजमा खातून एवं सलिखा खातून दोनों से उधार पैसा ले रखी थी। जिसको लेकर शुक्रवार की शाम दोनों महिला अपने बकाया पैसा मांगने के लिए मंजू देवी के घर गई। आरोप है कि इसी दौरान मंजू पैसे देने के बदले गाली गलौज करने लगीं और जब गाली देने से मना किया तो उक्त महिला मंजू देवी उसके पुत्र मोनू कुमार, पुत्री खुशी एवं उसके पतोह सीता देवी, नजमा खातून एवं सलिखा खातून के साथ मारपीट करने लगा। जिसमें सलिखा खातून को गंभीर चोटें आई। जिसको महनार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा इलाज कराया गया।
महनार नगर के वार्ड 11 में आपसी विवाद में घायल महिला।