- Hindi News
- National
- Sonepur News In Sonpur Nagar Bjp Meeting Many Issues Were Discussed In Detail
सोनपुर नगर भाजपा की बैठक में कई मुद्दों पर हुई विस्तार से चर्चा
सोनपुर| सोनपुर के गांधी स्वराज्य आश्रम परिसर स्थित राजेन्द्र प्रसाद आईटीआई में रविवार को सोनपुर नगर भाजपा मंडल के कार्यसमिति की बैठक हुई। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष राजेश ओझा ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कार्यकर्ताओं से जन जन तक पार्टी के संदेश एवं उपलब्धियों को पहुंचाने की अपील की। साथ ही 29 मार्च को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात, 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस एवं 14 अप्रैल को संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाने सहित कई कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। अध्यक्षता पार्टी के नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू ने की। जबकि संचालन युवा अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह ने किया। बैठक में नगर उपाध्यक्ष सुनील दूबे, मीडिया प्रभारी संजीव कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह, शत्रुघ्न सिंह चंद्रवंशी, सत्येन्द्र नारायण सिंह, राजेश कुमार, शिवानंद सिंह, संतोष महतो, कृष्णनंदन राम, जयंत कुमार सिंह, राणा विमल,सौरभ सिंह सोलंकी, परमानंद शर्मा व अन्य रहे।