पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mahnar News In Support Of Their Seven Point Demands The Employed Teachers Staged A Sit In At The Brc Campus

अपनी सात सूत्री मांगों के समर्थन में नियोजित शिक्षकों ने बीआरसी परिसर में दिया धरना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति एवं बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के आह्वान पर शुक्रवार को महनार बीआरसी परिसर में नियोजित शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन जारी रहा। अध्यक्षता आलोक रंजन ने की, जबकि संचालन अरविंद प्रभाकर ने किया। शिक्षक संघ के नेताओं ने निर्भीक होकर मजबूती के आंदोलन पर डटे रहने की अपील की। नेताओं ने कहा राज्य सरकार को हर हाल में नियोजित शिक्षकों की मांगों को मानना पड़ेगा। धरना में रतनदीप कुमार चंद्रमोहन प्रसाद सिंह, अमित कुमार, सुजीत कुमार, उमाशंकर निराला ,हंस कुमार राय, अजय कुमार राय, कुंदन कुमार, कुमार भारती, रेणु कुमारी, रेखा कुमारी, राजीव कुमार, सूरज प्रकाश जायसवाल ,प्रवीण कुमार ,राजकिशोर राय, उमा भारती ,विजय मेहता, उमाशंकर निराला, सुबोध कुमार, अब्दुल हकीम, राजीव रंजन, रुस्तम अली, संजय कुमार, सहित बड़ी संख्या में नियोजित शिक्षक एवं शिक्षिकाएं शामिल थे।

महनार में प्रर्दशन करते बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के लोग।
खबरें और भी हैं...