- Hindi News
- National
- Vaishali News Informed Posters Related To Corona Will Be Placed At Major Sites In The District
कोरोना से संबंधित जानकारीयुक्त पोस्टर जिले के प्रमुख स्थलों पर लगाए जाएंगे
समाहरणालय स्थित डीएम कक्ष में शुक्रवार को कोरोना वायरस से बचाव तथा रोकथाम के लिए डीएम उदिता सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। डीएम ने सीएस इन्द्रदेव रंजन से जिले में कोरोना के परिप्रेक्ष्य में अबतक की गई तैयारियों की समीक्षा की व मौजूद अन्य लोगों से कोरोना से बचाव के लिए संभावित एहतियातन व्यवस्था पर विचार विमर्श किया। सीएस ने बताया कि आशा कार्यकर्त्ता के द्वारा कोरोना से बचाव के लिए गांव-गांव में जानकारी दी जा रही है। डीएम ने सीएस को निर्देश दिया कि कोरोना से संबंधित क्या करें और क्या न करें की जानकारीयुक्त पोस्टर जिले के प्रमुख स्थलों पर लगाएं। वहीं, सीएस ने बताया कोरोना से बचाव के लिए नियमित रूप से साबुन और पानी या अल्कोहल बेस्ड हैंड रब से हाथ धोये, किसी व्यक्ति को अगर सर्दी जुकाम हो तो उससे बाते करते हुए करीब 1 मीटर की दूरी बनाकर रखें। अपने हाथों से अपने मुंह, नाक एवं चेहरे को बार-बार ना छुएं। खांसते और छींकते समय अपने मुहं को टिश्यू पेपर या कोहनी से ढ़कंे। यदि किसी को सर्दी, जुकाम या बुखार हो तो यथा संभव घर में ही रहें। घर से बाहर न निकले तथा घर बाहर निकलते समय मास्क का उपयोग करें। यदि किसी को ज्ञात हो कि प्रभावित क्षेत्र चीन, ईरान, कोरिया, जापान, इटली आदि देशों से विगत 14 दिनों के अंदर वापस लौटकर आया हुआ कोई व्यक्ति को सर्दी, जुकाम या हल्के बुखार से ग्रसित है तो उसे तुरंत नजदीक के सरकारी संस्थान में पहुंच कर जांच कराएं। अथवा उस व्यक्ति के संबंध में सूचना जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को दें। डीएम ने बताया सर्दी, जुकाम और हल्के बुखार में यात्रा न करें। सभाओं एवं भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। बैठक में निर्णय लिया गया कि वैशाली महोत्सव के आयोजन के लिए स्वास्थ्य विभाग से मार्गदर्शन देने की मांग की जाएगी। डीएम ने सीएस को निर्देश दिया कि सभी पीएचसी में बेसिक किट, मास्क एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था करवाए। साथ सभी जगहों पर फ्यूमीगेटर की भी व्यवस्था की जाए। जिला शिक्षा पदाधिकारी को सभी विद्यालयों में जागरुकता अभियान चलाने को कहा गया।
कोरोना वायरस को लेकर पदाधिकारियों के साथ बैठक करतीं डीएम उदिता सिंह व अन्य।