- Hindi News
- National
- Vaishali News Kalashayatra For Lakshmi Narayan Mahayagya In Vaishali Rituals To Be Held For Nine Days
वैशाली में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के लिए कलशयात्रा, नौ दिनों तक होगा अनुष्ठान
प्रखंड के कचहरी बाजार वैशाली में आयोजित श्री श्री108 लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आज पूरे गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाला गया। जिसमें सैकड़ों महिला पुरूष श्रद्धालु शरीक हुए। ऐतिहासिक रमदौली घाट से जलभरी कर श्रद्धालु यज्ञ स्थल पर पहुंचे जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश स्थापित किया गया।
बाबा अच्युतानंद जी महाराज बनारस के देखरेख में यह लक्ष्मी नारायण महायज्ञ नौ दिवसीय है। पूरे गांव में भक्तिभाव का माहौल व्याप्त है। शाम में प्रतिदिन रामलीला व कथावाचन का कार्यक्रम होना है। यज्ञ समिति के अर्जुन राय, सनोज सहनी, अरुण मिश्रा, बबलू श्रीवास्तव आदि ने बताया कि यज्ञ स्थल पर बच्चों के लिए झूला, मिठाई, श्रृंगार आदि के दुकानें भी व्यवस्थित तरीके से सजाया गया है।
वैशाली में यज्ञ के लिए निकली कलशयात्रा में शामिल श्रद्धालु।