बिदुपुर मेंे अपहृता ऑटो स्टैड के निकट से की गई बरामद
कथौलिया से एक पखवारा पूर्व अपहृत हुई नाबालिग को बिदुपुर थाना की पुलिस ने गांधी चौक ऑटो स्टैंड के निकट से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बरामद लड़की को भादवि की धारा 164 के बयान के लिए हाजीपुर कोर्ट में भेजा है। अपहरणकांड के अनुसंधानकर्ता एएसआई रघुवर प्रसाद ने बताया कि पिछले 26 फरवरी को थाना क्षेत्र के कथौलिया गांव से शादी की नीयत से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लिया गया था। जिसके बाद अपहृता के पिता ने नौ आरोपियों के खिलाफ बिदुपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में अपहृता के पिता ने बताया था कि पिछले 26 फरवरी की शाम को उनके घर पर अनिल पासवान की पुत्री चांदनी कुमारी एवं नीरज कुमार आकर उनकी पुत्री 16 वर्षीया पुत्री को बुलाकर अपने साथ ले गए। जब देर रात तक उनकी पुत्री घर नहीं लौटी तो उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान पता चला कि संजय पासवान का रोहित कुमार ने शादी की नीयत से उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है। जब पूछताछ के लिए आरोपी के घर गया तो बताया कि आपकी पुत्री शाम तक आ जाएगी, लेकिन वह घर नही लौटी। प्राथमिकी में लालती देवी, राहुल कुमार, रमन कुमार, अशोक, राजन, विनय, रौशन आदि को आरोपी बनाया गया है।