सोनपुर में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत
बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट यात्रा पर निकले लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई के सांसद चिराग पासवान के रविवार को छपरा जाने के दौरान जेपी सेतु के उत्तरी साइड स्थित बजरंग चौक पर लोजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अतुल कुमार सिंह उर्फ गुड्डू जी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि बिहार को नंबर वन बनाने के लिए बिहार फर्स्ट , बिहारी फर्स्ट यात्रा की शुरुआत की गई है। स्वागत करने वालों में नथुनी सिंह, ठाकुर राम प्रसाद सिंह, गोपाल सिंह, जीवबाबू पासवान, रामबहादुर पासवान, लाल पासवान, राजकुमार, संजीव कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।
सोनपुर में चिराग पासवान का स्वागत करते कार्यकर्ता।