पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vaishali News Loaded Carts Cartridges And Mobiles Were Also Seized In Vaishali Along With Charas And Ganja

वैशाली में चरस व गांजे के साथ छह अपराधी गिरफ्तार लोडेड कट्‌टा, कारतूस और मोबाइल भी किया गया जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अपराधियों की धरपकड़ के लिए वैशाली पुलिस द्वारा चलाया जा रहा विशेष अभियान होली पर भी जारी रहा। होली जैसे पावन त्योहार पर भी जिले के अपराधी न शांत रहे और न पुलिस को ही शांत रहने दिया। गांजा, चरस की तस्करी, आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए मांद से निकले 06 अपराधी आर्म्स, गोलियां, प्रतिबंधित मादक पदार्थ चरस व गांजा के साथ गिरफ्तार किए गए। गुप्त सूचना के आधार पर बलिगांव थाना की पुलिस टीम ने कांड संख्या 06/20 लूट मामले में फरार चल रहे अपराधी को बलिगांव थाना क्षेत्र के हसनसराय मोड़ के निकट, मुजफ्फरपुर-बेगूसराय एनएच से अपराधी राहुल कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक लोडेड देशी कट्‌टा, 2 कारतुस तथा 300 ग्राम चरस व लूटी गयी मोबाइल 1 व दो अन्य मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर निवासी नारायण पासवान के पुत्र राहुल की निशानदेही पर इसी कांड में संलिप्त अन्य अपराधी सकरा थाना केशोपुर निवासी शिवजी दास के पुत्र विनोद कुमार दास, समोद कुमार दास को गिरफ्तार किया है। दोंनों रिश्ते में भाई बताए गए है। पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उनके विरुद्ध अपराधिक इतिहास एवं कांडो में संलिप्तता के संबंध में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए चलाए गए स्पेशल अभियान में पुलिस को मिली सफलता

अपराध की योजना बनाते तीन गिरफ्तार, तीन फरार

पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि सहदेई ओपी थाना क्षेत्र के घोरवा बागीचा में छह की संख्या में अपराधी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे हैं। जमा अपराधी किसी लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहें है। इस सूचना के बाद थानाध्यक्ष ने टीम बनाकर छापामारी करने पहुंचे। पुलिस को देखकर तीन अपराधी भागने में सफल हो गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी के पास से 3 देशी कट्‌टा, 7 जिदा कारतूस, 1 पीठ बैग जिसमें आधार कार्ड एवं अन्य कागजात भी बरामद किया गया। तीनों अपराधी देसरी सहदेई ओपी थाना के फतेहपुर गांव निवासी अनिल सिंह के पुत्र सुमित कुमार, धनंजय सिंह के पुत्र गोविन्द कुमार, प्रभात सिंह के पुत्र राहुल कुमार है। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ की गई तो तीनों अपराधी ने 25 फरवरी 2020 को सहदेई में उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक में डकैती करने की बात स्वीकार किया है। इन तीनों की निशानदेही पर सहदेई में बैंक डकैती में लूट गए कई समान बरामद भी हुए हैं। पुलिस उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

देसी कट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

राघोपुर| राघोपुर थाना क्षेत्र के मिरमपुर गांव से पुलिस ने गश्ती के दौरान मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे देशी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार युवक की पहचान मिरमपुर निवासी विकाश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मिरमपुर नम्बर एक स्कूल के पास एक युवक देशी कट्टा के साथ घूम रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूल के पास छापेमारी की। पुलिस गाड़ी देख युवक भागने लगा। जिस पर पुलिस के जवानों ने खदेड़कर पकड़ युवक की तलाशी ली तो कमर से एक लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ। इस संबंध में थानाध्यक्ष फेराज हुसैन ने बताया कि देशी कट्टा के साथ गिरफ्तार युवक की आपराधिक इतिहास को पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि युवक को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेज दिया गया है।

बाइक नहीं देने पर चाकू मार युवक को किया घायल

भगवानपुर| थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में बाइक नहीं देने पर एक युवक को चाकू मार गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को परिजनों ने आनन फानन में इलाज के लिए सीएचसी भगवानपुर में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। घायल युवक राजेश सहनी रघुनाथपुर गांव निवासी बताया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घायल राजेश कुमार किसी काम से जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही संजीत सहनी ने रोक कर कहीं जाने के लिए बाइक की मांग की। जब युवक ने बाइक देने से इंकार किया तो दोनों के बीच मारपीट होने लगा। इसी बीच संजीत ने चाकू मार दिया जिससे राजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच घायल युवक को इलाज के लिए पीएचसी भगवानपुर में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्र भुषण शुक्ला ने बताया कि बाइक मांगने को लेकर राजेश सहनी और संजीत सहनी के बीच मारपीट हुई थी। इसी दौरान संजीत ने राजेश को चाकू मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस ने टीम बनाकर पासवान चौक के पास मारा था छापा

औद्योगिक थाना क्षेत्र के पासवान चौक पर गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आर्म्स के साथ पांच किलों गांजा बरामद किया। थानाध्यक्ष ने सूचना मिलते ही एक टीम बनाकर हाजीपुर पटना मुख्य मार्ग पर अपराधी की पहचान की जा रही थी, तभी पासवान चौक से कुछ ही दुरी पर सड़क किनारे खड़ा दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। जिसे पुलिस ने दौड़कर पकड़ने में कामयाब हो गया। पुलिस ने दाेनों की तलशी लिया तो उसके पास से एक लोडेड देशी कट्‌टा, एक जिदा कारतुस, दो मोबाइल व पांच किलोजा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों से कराई से पूछताछ किया तो उसने अपना पता बिदुपुर थाना के चांदपुर सैदाबाद गांव निवासी अभिषेक कुमार के पुत्र आदित्य राज उर्फ लक्की व दुसरा बिदुपुर थाना के बिदुपुर बाजार निवासी रंधीर कुमार के पुत्र करन कुमार है। पुलिस इन दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर अपराधीक इतिहास एवं अन्य कांडो में सलिप्ता के संबंध में जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...