- Hindi News
- National
- Vaishali News Magistrate And Jawans Remain Alert To Prevent Duplication Of Soldier Reinstatement At 15 Examination Centers
15 परीक्षा केंद्रों पर हुई सिपाही बहाली की परीक्षा नकल रोकने के लिए मजिस्ट्रेट और जवान रहे अलर्ट
सीएसबीसी के तत्वावधान में रविवार को आयोजित बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हाजीपुर अनुमंडल क्षेत्र में बनाए गए 15 केंद्रों पर शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संचालित की गई। सभी केंद्रों पर दो पालियों में बिहार पुलिस, बिहार सैन्य पुलिस, विशेषीकृत इंडिया रिजर्व वाहिनी, बिहार राज्य औद्योगिक सुरक्षा वाहिनी पदों के लिए लिखित परीक्षा संचालित किया गया। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2 से 4 बजे तक संचालित की गई। प्रथम पाली में विभिन्न केंद्रों पर लगभग 8 हजार 362 और द्वितीय पाली में लगभग 8 हजार 362 अभ्यर्थी का एलॉटमेंट किया गया था। हाजीपुर अनुमंडल क्षेत्र में बनाए गए केंद्र से कदाचार का मामला सामने नहीं आया।
एक घंटा पूर्व केंद्रों पर जुटने लगी अभ्यर्थियों की भीड़
अभ्यर्थी निर्धारित केंद्रों पर परीक्षा शुरु होने से एक घंटे पूर्व अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरु हो गई थी। भर्ती बोर्ड के निर्देशानुसार अभ्यर्थियों की रिपोर्टिंग समय प्रथम पाली के लिए सुबह नौ बजे निर्धारित किया गया था। जबकि द्वितीय पाली के लिए रिपोर्टिंग समय एक बजे निर्धारित किया गया था। परीक्षा रिपोर्टिंग समय से भी एक घंटा पूर्व अभ्यर्थियों की भीड़ विभिन्न केंद्रों पर जुटनी शुरु हो गई थी।
इन केंद्रों पर दो पालियों में 16 हजार परीक्षार्थी हुए शामिल
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए हाजीपुर अनुमंडल क्षेत्र में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। सभी केंद्राें पर दोनाें पाली में लगभग 16 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। दोनों पालियों में आरएन कॉलेज में 994-994, इसी तरह क्रमश: चौरसिया राज किशोर कॉलेज में 5 सौ, सुखदेव मुखलला इंटरमीडियट कॉलेज में 6 सौ, किड्स इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में 6 सौ, जीए इंटर स्कूल में 528, राज्य संपोषित बालिका उच्च विद्यालय में 480, भागमती भूखन एसएस स्कूल में 504, डॉ. रामबालक राय कॉलेज में 480, गुरुगुल विद्यापीठ में 480, राजकीकृत जनता उच्च विद्यालय में 432, जमुनीलाल कॉलेज में 384, वैशाली महिला कॉलेज में 384, बिहार कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 384, नोवेल क्रिएटिव एकेडमी में 384, महंथ शिव रतन दास सर्वोदय कॉलेज में 384 परीक्षार्थियों के लिए एलॉटमेंट किया गया था।
सामने नहीं आया कदाचार का मामला
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा हाजीपुर अनुमंडल क्षेत्र के 15 केंद्रों पर दोनों पालियों में शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त संचालित की गई। किसी भी केंद्र से कदाचार का मामला सामने नहीं आया है।।
जितेंद्र प्रसाद साह, परीक्षा सहायक संयोजक सह अपर समाहर्ता वैशाली
तीन लेयर में जांच के बाद ही मिला प्रवेश
कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए सीएसबीसी निर्देशानुसार अभ्यर्थियों की गहन जांच-परताल से गुजरना पड़ा। इस दौरान परीक्षार्थियों के निर्धारित केंद्र पर पहुंचते ही मुख्य गेट पर प्रारंभिक जांच पड़ताल किए जाने के बाद केंद्र के अंदर इंट्री कराया गया। इस दौरान विशेष रुप से दंडाधिकारी के देख-रेख में परीक्षार्थियों द्वारा अपने साथ लाए गए घड़ी, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट,बैग आदि अन्य समानों की जांच किया गया। जबकि कक्ष में मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड से फोटो मिलाने व परीक्षा विभाग के निर्देशानुसार फोटोग्राफी की गई। विभिन्न केंद्रों पर उपस्थिति दंडाधिकारी द्वारा जांच-पड़ताल से संतुष्ट होने के परीक्षा कक्ष में इंट्री कराया गया।
कदाचार के मामले में चार परीक्षार्थी हुए परीक्षा से निष्कासित
हाजीपुर|सिपाही भर्ती परीक्षा में कदाचार के मामले में चार परीक्षार्थी को परीक्षा से निष्कासित किया गया। शहर के चौहट्टा स्थित आरएन कॉलेज परीक्षा केंद्र पर रविवार को परीक्षा देने पहुंचे चार परीक्षार्थियों के पास से कक्ष के अंदर पहुंचने के बाद मोबाइल और चीज-पूर्जा बरामद किया गया। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में जांच पड़ताल की जाने की व्यवस्था पुख्ता होने के बावजूद भी मोबाइल और चीज-पूर्जा कक्ष के अंदर से बरामद होना कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन कराए जाने का दावा की पोल खुल गई। पकड़ा गया परीक्षार्थी मसौढ़ी निवासी रमण कुमार, पटना फुलवारी शरीफ निवासी मो. अफजल, पालीगंज निवासी रणवीर कुमार के पास से कक्ष के अंदर जांच पड़ताल के दौरान चीज-पूर्जा बरामद किया। जबकि वहीं पटना निवासी बबलू कुमार को मोबाइल के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए सभी परीक्षार्थियों को केंद्राधीक्षक ने नगर थाने को सौप दिया।
सिपाही भत्ती की परीक्षा देकर सेंटर से बाहर निकलते परीक्षार्थी
16500 से ज्यादा अभ्यर्थियों के बैठने की हुई थी व्यवस्था, दो पालियों में संपन्न कराई गई परीक्षा