- Hindi News
- National
- Lalganj News Members Of Bihar Mahila Samaj Rally On International Women39s Day Chant Slogans In Support
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार महिला समाज के सदस्यों ने निकाली रैली, समर्थन में लगाए गगनभेदी नारे
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रविवार को बिहार महिला समाज की ओर से लालगंज नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर- एक स्थित सलाहपुर गांव में जगदम्बा स्थान परिसर से रैली निकाली गई। रैली नाका नंबर-01 से निकलकर शारदा सदन पुस्तकालय परिसर में पहुंची। जहां रैली सभा में तब्दिल हो गई। रैली का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय परिषद सदस्य सह वैशाली जिला सचिव प्रेमा देवी ने किया। प्रेमा देवी ने रैली में शामिल संस्था के सदस्यों को कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं। लेकिन ऐसी महिलाओं की संख्या काफी कम है। महिलाओं को पुरुषों की बराबरी करने के लिए सबसे पहले शिक्षित होना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को अपनी अगली पीढ़ी को काफी सशक्त बनाने के लिए शिक्षा, आईटी, विज्ञान, खेल आदि विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग एवं मार्गदर्शन करने की अपील की। रैली में शामिल महिलाओं ने नारी है अभिशाप नहीं, हम नहीं तो आप नहीं एवं नारी शक्ति जिंदाबाद आदि जैसे गगनभेदी नारे लगाए। रैली में पूनम देवी, प्रमिला देवी, उर्मिला देवी, पूजा भारती, मधु सिंह, शांति देवी, कौशल्या देवी, प्रेमलता देवी, उषा देवी, रिंकू देवी, पिंकी देवी, रीता देवी, विनिता देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थी।