गांव में आग लगने से दो लाख से अधिक का सामान जला
थाना क्षेत्र के पुरणटांड़ गांव में गुरुवार की देर रात अचानक हुई अगलगी में रामकवाल महतो का घर जल कर राख हो गया। जिसमे नकद, जेवर, बर्तन, कपड़े, अनाज समेत सब कुछ जल गया। जिसमें दो लाख से ज्यादा की क्षति का अनुमान है। हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता से अन्य घरों को जलने से बचा लिया गया। इस संबंध में रामकवाल महतो की प|ी कलावती देवी ने लालगंज थाना में मामला दर्ज कराया है। वहीं घटना की लिखित सूचना लालगंज अंचलाधिकारी को भी दी है। इस संबंध में प्रशिक्षु आईएस लालगंज के बीडीओ सह सीओ अमृषा बैंस ने कहा कि मामले की जांच स्थानीय राजस्व कर्मचारी को दी गई है। जांच के बाद पीड़ित को नियमानुकूल सरकारी सहायता दी जाएगी।