मारपीट में एक महिला सहित नौ लोग घायल
भगवानपुर| भगवानपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में आपसी रंजीश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में एक महिला सहित नौ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भगवानपुर में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर रूप घायल महेश सिंह, अनिल सिंह एवं लाल बाबू सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य घायल सुरेन्द्र सिंह, सीताराम सिंह, कमलेश सिंह, सत्यनारायण सिंह, सुशीला देवी एवं रमेश सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं थाना क्षेत्र के ही मांगनपुर गांव में आपसी विवाद में एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।