- Hindi News
- National
- Vaishali News No Confidence Motion Will Be Discussed Against Vaishali Block Chief
वैशाली प्रखंड प्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर होगी चर्चा
हाजीपुर|अगामी 16 मार्च को वैशाली प्रखंड प्रमुख अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा को लेकर प्रखंड क्षेत्र के पांच सौ मीटर की दूूरी तक निषेधाज्ञा लगाया गया। अनुमंडल दंडाधिकारी संदीप शेखर प्रियदर्शी के निर्देशानुसार प्रखंड परिसर स्थित बैठक स्थल पर धारा 144 लगाया गया है। इस दौरान पांच या इससे अधिक लोगों को एक साथ इकट्ठा होना, जुलूस, धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी, अस्त्र-शस्त्र लेकर चलना, लाउडस्पीकर का प्रयोग पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। यह आदेश 15 मार्च की संध्या 6 बजे अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा समाप्त होने तक लागू रहेगा। पुलिस एवं शादी विवाह, धार्मिक अनुष्ठान के लिए निषेधाज्ञा मान्य नहीं होगा।