पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bidupur News No Work Is Small Or Big Fulfill The Responsibility Given By Heart Kranti Kumar

कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, दिल से पूरी करें दी गई जिम्मेवारी : क्रांति कुमार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राज्य सरकार के अंतर्गत संचालित कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षु एवं कई शिक्षित बेरोजगार युवकों को नियोजन मेला में नियुक्ति पत्र दिया गया। स्थानीय अंजानपीर चौक स्थित आर्चर फाउंडेशन परिसर में मेला का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डॉ. एमएफ इमाम, सतीश कुमार सिंह, राकेश कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। मेला में पहुंचे लालगंज, बिदुपुर समेत अन्य प्रखंडों के कई युवाओं का चयन किया गया। इस दौरान स्थानीय गणपति हॉस्पिटल में जनरल ड्यूटी सहायक पद समेत कई पदों के लिए प्रशिक्षित छात्राओं का चयन किया गया।

गरीबों की सेवा करना है हॉस्पिटल का मुख्य उद्देश्य

चयनित छात्रों को संबंधित करते हुए गणपति हॉस्पिटल के संस्थापक क्रांति कुमार ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य है कि स्थानीय स्तर पर बेरोजगार युवकों को रोजगार उपलब्ध करा कर बेरोजगारी दूर करने की है। गणपति हॉस्पीटल से जुड़ युवा वर्ग अपनी बेरोजगारी जैसी समस्या को दूर करते हुए भविष्य में उची उड़ान भर सकते। हॉस्पीटल का मुख्य उद्देश्य है कि गरीब और बेरोजगारों की सेवा करना। अपने इसी उद्देश्य की पूर्ति को लेकर हॉस्पिटल जिला में अपना एक अलग स्थान रखती है।

चयनित युवाओं के साथ मौजूद अतिथि।
खबरें और भी हैं...