पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vaishali News On March 23 Public Demand Of Teachers Will Come Up In Patna If The Demand Is Not Met

मांग पूरी नहीं होने पर 23 मार्च को पटना में उमड़ेगा शिक्षकों का जनसैलाब

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सरकार जितना जल्द हो नियोजित शिक्षकों की मांग मान लें नहीं तो आगामी 23 मार्च को पटना में शिक्षकों का जनसैलाब उमड़ेगा। यह बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति पटना के आह्वान पर सिलसिलेवार चल रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे जंदाहा प्रखंड के प्रखंड संसाधन केन्द्र परिसर में 25वें दिन हड़ताली शिक्षकों के समक्ष मुख्य अतिथि के रूप में धरना को संबोधित करते हुए उक्त बातें जिला उर्दू टीचर एसोसिएशन वैशाली के जिलाध्यक्ष मास्टर मोहम्मद अजीमुद्दीन अंसारी ने कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की चट्टानी एकता को देखकर सरकार डर गई है और आपके एकता को तोड़ने के लिए एक से बढ़कर एक तिकड़म कर रही है। शिक्षकों को घबराने की जरूरत नहीं है और डटकर संघर्ष करना है। संघर्ष का ही परिणाम है कि जब बिहार के जगन्नाथ मिश्रा मुख्यमंत्री थे तो शिक्षकों को सम्मान दिया। आज जो मुख्यमंत्री हैं वह शिक्षकों में असमानता पैदा कर शिक्षा को बर्बाद करने पर लगें हैं।

उन्होंने कहा कि जब एक ही छत के नीचे एक ही तरह का काम करते हैं तो चार तरह का वेतन देना कहां का कानून है और यह शिक्षकों के सम्मान के विरुद्ध है। वहीं प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद अकबर अली ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि सरकार जब तक मांगों को पूरा नहीं करती तब तक एक-एक शिक्षक हड़ताल पर डटे रहेंगे और विद्यालयों में पठन-पाठन ठप रहेगा। साथ ही प्रखंड के सभी हड़ताली नियोजित शिक्षकों से प्रखंड संसाधन केन्द्र जंदाहा पर 13 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में ससमय उपस्थित होने की अपील की। इससे पूर्व रविशंकर, राजीव कुमार झा, अशोक पंडित, दिनेश पासवान, रेणु कुमारी, शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी, प्रशांत कुमार, राजेश कुमार, शत्रुघ्न भगत, कुमारी पूनम शर्मा आदि थे।

खबरें और भी हैं...