- Hindi News
- National
- Lalganj News One Killed 12 Injured 4 Arrested With Pistol And Cartridge In Bloody Clash In Lalganj
लालगंज में हुए खूनी संघर्ष में एक की हत्या, 12 जख्मी, पिस्टल व कारतूस के साथ 4 गिरफ्तार
लालगंज के मधुसूदन पकड़ी गांव में होली के दिन एक जगह बैठकर खाने-पीने के दौरान दो लोग आपस में उलझ गए। बात कहासुनी से शुरू होकर खूनी झड़प में तब्दील हो गई। दोनों ओर से मारपीट में पारंपरिक हथियार का प्रयोग होने से कई लोग जख्मी हो गए। इसी दौरान तेज धारदार हथियार से घातक वार करने से एक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे हाजीपुर सदर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई।
कहा-सुनी होते-होते बढ़ गया विवाद
घटना एतवारपुर सिसौला पंचायत के मधुसूदन पकड़ी गांव की है। जहां मंगलवार की रात बालम सहनी और मंटू सहनी के बीच खाने-पीने के विवाद में मारपीट शुरू हुआ और देखते हीं देखते यह विवाद काफी उग्र रूप धारण कर लिया। इसी बीच बालम सहनी पर किसी ने धारदार हथियार से वार कर दिया। गंभीर रूप से वह जख्मी हो गया। इलाज के दौरान सदर अस्पताल हाजीपुर में उसकी मौत हो गई।
सड़क हादसे में दो की मौत एक गंभीर रूप से घायल
सिटी रिपोर्टर| भगवानपुर
सराय थाना क्षेत्र के बोअरिया गांव में होली से एक दिन पहले सोमवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रिपल लोड बाइक सवार को जबरदस्त ठोकर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। तीसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतकों में बैधनाथ पासवान का पुत्र अमरजीत पासवान एवं प्रसाद पासवान का पुत्र मनीष कुमार शामिल है। सीताराम पासवान का पुत्र कुंदन कुमार इस घटना में गंभीर रूप से घायल है। सभी भगवानपुर थाना क्षेत्र के महम्दपुर हरी गांव निवासी बताए गए है। वे तीनों दोस्त द्वारा होली खर्च के लिए दिए पैसे उसके घरवालों तक पहुंचा कर एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार मृतक अमरजीत कुमार कोलकाता में प्राइवेट जॉब करता था। बीते दो दिन पूर्व ही होली की छुट्टी में घर आया था। अमरजीत के दोस्त ने अपने परिजनों के लिए होली खर्च के लिए उसी के मार्फत रूपये भेजे थे। अमरजीत गांव के मनीष कुमार एवं कुंदन कुमार के साथ बाइक से अपने दोस्त के घर रूपए देने महुआ गया था। वहां से वापस लौटने के दौरान उक्त स्थान पर ट्रक ने ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि अमरजीत और मनीष की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। कुंदन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। घायल को इलाज के लिए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। जख्मी कुंदन की स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया।
ग्रामीणों ने एनएच को किया जाम: पोस्टमार्टम के बाद मृतकों का शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने विरोध में भगवानपुर में एनएच को जाम कर दिया। सीओ घटना स्थल पर पहुंच लोगों को समझा बुझाकर कर मामला शांत कराया।
अार्म्स एक्ट में दर्ज होगा मामला, बयान के बाद हत्या के मामले में होगी कार्रवाई
घटना की जानकारी मिलते ही लालगंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार, एसआई छोटेलाल पटवारी, एएसआई राजकुमार पासवान, पीएसआई सुनील कुमार, पंकज कुमार के साथ पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचकर मुख्य आरोपी मनीष सहनी, मुद्रिका सहनी, मंटू कुमार, सोनेलाल सहनी, रामसेवक सहनी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं अभियुक्त मनीष सहनी के कमर से एक देशी पिस्टल, मैगजीन और चार गोली बरामद कर थाना लाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। वहीं हत्या के मामले में फर्द बयान आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दोनों पक्ष से कई लोग हुए हैं जख्मी
घटना में एक पक्ष के वकील सहनी, शोकिल सहनी, पूजा कुमारी, गीता देवी, आरती देवी एवं सुलेश्वर सहनी घायल हैं। जिसमें से वकील सहनी तथा शोकिल सहनी का गंभीरावस्था में हाजीपुर के निजी क्लिनिक में इलाज किया जा रहा है। वहीं दूसरे पक्ष के रबिता देवी, सीता देवी, मीणा देवी, जगलाल सहनी एवं मुंद्रिका सहनी घायल है। जिसमें से मुंद्रिका सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
हत्या मामले में अभियुक्त के घर छापेमारी करने पहुंची पुलिस।
मारपीट में घायल महिला
घायलों का सदर अस्पताल में कराया जा रहा है इलाज