पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonepur News One Passenger Died After Falling From Train In Sonpur Second Seriously Injured

सोनपुर में ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनपुर|पूर्व मध्य रेलवे एक सोनपुर छपरा रेलखंड पर रविवार को ट्रेन से गिरने से जहां एक रेलयात्री की मौत हो गई जबकि एक जख्मी हो गया। जीआरपी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि एक रेलयात्री बड़ा गोपाल स्टेशन के समीप अप लाइन में किसी ट्रेन में गिरने से मौत हो गई। लगभग 30 वर्षीय मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं इसी रेल खंड के नयागांव रेलवे स्टेशन के समीप डाउन बिहार संपर्क से गिरने से एक रेलयात्री बुरी तरह जख्मी हो गया। सूचना मिलने पर जीआरपी ने उसे सोनपुर के रेलवे अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया घायल रेलयात्री दरभंगा के 25 वर्षीय श्रवण कुमार ललन पासवान के पुत्र है।
खबरें और भी हैं...