नयागांव में गोलीकांड मामले में एक व्यक्ति हिरासत में
दिघवारा |सोनपुर अनुमंडल के नयागांव थाना में डुमरी गांव में होली के दिन हुई गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति को नयागांव की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम नयागांव के डुमरी गांव निवासी विकास सिंह बताया जा रहा है। बताते चले कि होली के दिन हुई विवाद में गोलीबारी की घटना हुई थीं।जिस घटना में डुमरी पंचायत के पूर्व उप सरपंच विनोद सिंह उर्फ बिरला सिंह को गोली लग गया था।