कहीं मटकी फोड़ी तो कहीं कुर्ता फाड़कर लोगों ने लिया होली का आनंद
हिंदू के महान पर्व होली छिटुपुट घटनाओं को छोड़ सौहार्द एवं हर्षोल्लासपूर्वक जिले में मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ पूरे क्षेत्र मे गश्त लगाते दिखे ताकि कोई भी अप्रिय घटना घटित नहीं हो। इसी क्रम में भगवानपुर में होली के मौके पर सराय बाजार में होली बड़े धूमधाम से मनाया गया। जगह-जगह अबीर गुलाल लगा लोग एक दूसरे को होली की बधाई देते दिखे। सराय स्टेशन रोड में कुणाल कुमार गुप्ता की अगुवाई में युवाओं द्वारा मटका फोड़ कर होली मनाया। सुबह से ही बच्चे, युवा वर्ग के लोग होली की खुशियां में सराबोर दिखे। होली खेले रघुवीरा अवध में एवं बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में होली खेले गाना पर युवा खूब थिरके एवं एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया। वहीं मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी होली में शामिल हुए एवं होली की बधाई दी। इस बार कोरोना वायरस को देखते हुए होली में चाइनीज़ पुचकारी का बच्चों ने कम इस्तेमाल किया एवं सतर्कता पूर्वक होली त्योहार मनाया गया।
महनार में नगर परिषद की सभापति सुशीला देवी के द्वारा सोमवार को महनार नगर के वार्ड दो में वार्ड पार्षद रमेश राय के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में महनार के वार्ड पार्षदों के साथ विभिन्न राजनीति दलों के नेताओं एवं आम लोगों ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की शुभकामना दिया। इस होली मिलन समारोह का उद्घाटन नगर परिषद की सभापति सुशीला देवी एवं उप सभापति लैला देवी संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर सभापति ने कहा कि होली का त्योहार शांति, सद्भाव एवं भाइचारे का संदेश देता है। होली के रंग हमारे जीवन के विभिन्न रंग में समाहित है। उन्होंने लोगों को होली के शुभकामना देते हुए शांति एवं सद्भाव के साथ होली मनाने की अपील किया। इस होली मिलन समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने होली गीतों के बीच एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामना दिया। मौके पर वार्ड पार्षद रमेश राय, शैलेश सिंह, अशोक राय, कार्यपालक पदाधिकारी जगरनाथ प्रसाद यादव, युवा राजद के प्रेदश महासचिव संजय राय, जवाहर साह, पूर्व पार्षद प्रमोद कुमार सिंह उर्फ डॉन सिंह, सन्तोष राय, इरशाद अंसारी, मुनमुन साह, इंद्रजीत राय, नागेश्वर साह आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे। वहीं दूसरी तरफ बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति की वैशाली इकाई द्वारा भी महनार में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता गणेश पंडित व संचालन बैधनाथ पंडित प्रभाकर ने किया। इस दौरान उक्त समिति से राज्य महामंत्री के पद पर महेश कुमार पंडित को सर्वसम्मति से चुनने का प्रस्ताव लिया गया। मौके पर पर राज कुमार, मेवालाल, योगेंद्र, सत्यनारायण आदि मौजूद थे। वहीं जंदाहा प्रखंड के बहसी सैदपुर पंचायत के मनरेगा भवन पर एवं चांदसराय पंचायत में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। बहसी में पूर्व मुखिया सह राजद के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद राय के नेतृत्व में मनरेगा भवन परिसर में तथा चाँदसराय में मुखिया त्रिवेणी कुमार चौधरी के नेतृत्व में पैक्स अध्यक्ष सुधीर कुशवाहा के आवास परिसर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में राजद के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के अलावा पंचायत प्रतिनिधि सहित समाज के सभी जाति धर्म के लोगों ने भाग लेकर शांतिपूर्ण माहौल में होली के गीतों पर झूम झूम कर एक दूसरे होली की शुभकामनाएं दीं।