पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजापाकर में होली मिलन पर पूर्व विधायक सहित लोग हुए शामिल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारत राजपूत संघ की राजापाकर प्रखंड इकाई की ओर से रविवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रुप में महनार के पूर्व विधायक डॉ. अच्युतानंद सिंह मौजूद थे।

राजापाकर राजपुतान मुहल्ला स्थित शिव मंदिर के परिसर में आयोजित होली मिलन समारोह उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक डॉ. अच्युतानंद सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, भारत राजपूत संघ के संयोजक सत्य प्रकाश सिंह, अध्यक्ष हरिशंकर कुमार एवं सचिव अमरनाथ चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह की अध्यक्षता संगठन के महासचिव अशोक कुमार मिलन ने की। जबकि संचालन अमरनाथ चौहान ने किया। होली मिलन समारोह की शुरुआत बाल कलाकार लक्ष्य ने सरस्वती वंदना से की। इस मौके पर व्यास अशोक सिंह, आशिक बाबू एवं भोजपुरी के मशहूर गायक बसंत ठाकुर ने अपने होली गीतों से श्रोताओं को खूब झूमाया। होली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में राजपूत समाज के सदस्यों के अलावे स्थानीय लोग मौजूद थे। सभी ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। होली मिलन समारोह को सफल बनाने में संजय सिंह, संतोष सिंह, मनीष कुमार, आकाश कुमार, अशोक कुमार, राजकुमार चौहान, छोटू सिंह, भोला नाथ सिंह, सुनील सिंह, विक्की कुमार, कुंदन सिंह, गिरधारी सिंह, नवीन सिंह आदि ने सराहनीय भूमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...