पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोनपुर में हरी सब्जी लदे पिकअप चोर ले भागे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनपुर। सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर चाईं टोला में गुरूवार की रात एक व्यक्ति के दरवाजे पर खड़ी हरी साग सब्जियां लदे खड़ा पिकअप वैन को चोरों ने गायब कर दिया। उक्त पिकअप वैन से हरी सब्जी का कारोबार किया जाता था। पटना ले जाने के लिए उक्त पिकअप वैन पर हरी साग सब्जियां लदी हुई थी। इस संबंध में सबलपुर चाईं टोला के मनोज कुमार ने थाने में आवेदन दिया है। सूचक ने बताया कि उसका घर गली के अंदर है। परिणाम स्वरूप वह पिकअप अपने पड़ोसी के दरवाजे के सामने ही नित्य दिन खड़ा कर देता था। उस पर लदी सब्जियों को लेकर भोर में वह पटना ले जाया करता था।
खबरें और भी हैं...