पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

शराब बेचते महिला समेत छह को पुलिस ने पकड़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

करताहा थाना क्षेत्र के अलग-अलग मामले में शराब बेचते महिला धंधेबाज समेत छह लोगों को अवैध देशी और विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस गिरफ्त में आए सभी धंधेबाज को बुधवार को जेल भेज दिया।

इस संबंध में करताहा थानाध्यक्ष संतोष कुमार पंकज ने बताया कि गुप्त रुप से की गई छापेमारी में धनुषी गांव निवासी खुशबु देवी के घर से दस बोतल विदेशी शराब गिरफ्तार किया गया। जबकि शराब बेचते खुशबू देवी के पति अमित कुमार सिंह भागने में सफल रहा। वही दूसरी ओर भटौली भगवान पंचायत में पातेपुर गांव निवासी मनोहर सहनी, विक्रम सहनी, रंगलाल सहनी, बिजली सहनी, देवनारायण सहनी को देशी शराब का कारोबार करते थे। जिनके पास से पुलिस ने ग्यारह लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी धंधेबाज काे जेल भेज दिया गया।

खबरें और भी हैं...