- Hindi News
- National
- Vaishali News Police Personnel And Watchmen In Jandaha Informed About The Symptoms And Prevention Of Corona Virus
जंदाहा में पुलिसकर्मियों व चौकीदारों को दी गई कोरोना वायरस के लक्ष्ण व बचाव की जानकारी
वैशाली डीएम द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राप्त निर्देश के आलोक में बीडीओ के नेतृत्व में कोरोना वायरस के संबंध में जंदाहा थाना परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जंदाहा थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जंदाहा थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में कार्यरत चौकीदार दफादार तथा पुलिसकर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे। डीएम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्राप्त निर्देश के आलोक में बीडीओ रंजीत कुमार द्वारा बैठक में उपस्थित लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण के लक्षण की जानकारी दी गई। वहीं कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करने एवं हाथ धोने की जानकारी के साथ-साथ सुरक्षा की अन्य जानकारी दी गई। उपस्थित चौकीदार एवं दफादार तथा क्षेत्रीय कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में इसको लेकर जागरूक करने का निर्देश दिया गया।
वहीं कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण मिलने पर शीघ्र नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की जानकारी दी गई। साथ ही सभी चौकीदार एवं दफादारों को निर्देशित किया गया कि उनके क्षेत्र में किसी अन्य देश अथवा प्रदेश से कोई व्यक्ति अपने गांव आता है तो इसकी सूचना अविलंब स्थानीय प्रशासन को प्राप्त कराना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि बाहर से आए लोगों को शीघ्र जांच कराया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अपर थाना अध्यक्ष विनय कुमार आदि पुलिस पदाधिकारी के अलावा सिपाही सहेंद्र पासवान, चौकीदार संजय कुमार, राजीव कुमार, महेश पासवान, संतोष पासवान, संजय राम, वीर बहादुर पासवान, राजेंद्र पासवान, अशर्फी पासवान, दफादार विनोद सिंह सहित जंदाहा थाना के सभी पुलिसकर्मी मुख्य रूप से उपस्थित थे।
जंदाहा थाना परिसर में कोरोना वायरस के संबंध में बैठक करते बीडीओ , पुलिस पदाधिकारी एवं चौकीदार