- Hindi News
- National
- Bhagwanpur News Police Recovered 230 Liters Of Country Liquor And Caught Two Businessmen
पुलिस ने 230 लीटर देसी शराब बरामद कर दो धंधेबाज पकड़े
सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी पेठिया के पास से थाने की गश्ती पुलिस ने आल्टो कार में छिपाकर ले जा रहे 230 लीटर देसी शराब के साथ दो धंधेबाज को पकड़ा है। यह कार्रवाई गुरुवार की सुबह 11 बजे के करीब की है। सदर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया गश्ती पुलिस को सूचना मिली कि एक आल्टो कार में शराब छिपा कर ले जाया जा रहा है। पुलिस ने आल्टो कार का पीछा कर कार से 230 लीटर शराब बरामद करने के साथ औद्योगिक थाना क्षेत्र के चकधनौती गांव निवासी प्रमोद कुमार एवं दिग्घी पूर्वी निवासी राधे श्याम पासवान के पुत्र प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की जा रही है।
विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज पकड़ाया
हाजीपुर|औद्योगिक थाने की पुलिस ने 28 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। इस छापेमारी में एक धंधेबाज भगवानपुर के मियांबैरो गांव के रहने वाले नवल राय के पुत्र चंदन कुमार राय को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। औद्योगिक थानाध्यक्ष ने बताया पुलिस को सूचना मिली कि धंधेबाज शराब को बैग में रख कर डिलेवरी करने जा रहा है। औद्योगिक थाने के एसआई अजीत कुमार ने युवक को गिरफ्तार किया। जब उसकी जांच की गई तो उसके पास से बरामद एक बैग से 28 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।