पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bidupur News Postal Department Personnel Cheated 185 Lakhs From Customers Not Arrested Even After Fir

डाक विभाग के कर्मी ने ग्राहकों से साढ़े 18 लाख की ठगी की, प्राथमिकी के बाद भी गिरफ्तार नहीं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिदुपुर में नीरव मोदी बन दर्जनों लोगों को चुना लगा कर अवैध तरीके से 18 लाख 42 हजार 811 रुपए की निकासी कर ली। ताज्जुब की बात तो यह है कि इतनी बड़ी रकम को गबन करने के बाद भी वह अबतक हाजीपुर के प्रधान डाकघर में कार्यरत है और बिदुपुर पुलिस उसे अब तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना बीते 22 जनवरी की है। मामले को लेकर पूर्वी अनुमंडल हाजीपुर के सहायक डाक अधीक्षक राजीव कुमार ने बिदुपुर के उप डाकपाल सारण जिले के मिर्जापुर निवासी दुर्गेश कुमार सिंह जो वर्तमान में हाजीपुर प्रधान डाकघर में सिस्टम एडमिन के पद पर कार्यरत है एवं बिदुपुर थाने के पकड़ी निवासी अमन कुमार गुप्ता उर्फ अणु एवं अन्य के विरुद्ध बिदुपुर थाना कांड संख्या 88/20 के तहत गबन का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट यूनिट बैंगलोर सिमरन कौर एवं डाक अधीक्षक वैशाली प्रमंडल हाजीपुर के गत 20 नवंबर 2019 के संयुक्त जांच निष्कर्ष पर इस बात का खुलासा हुआ है कि दुर्गेश कुमार सिंह ने अपने एक प्राइवेट आदमी अमन कुमार गुप्ता की मिली भगत से उक्त राशि का गबन किया गया है। इतना ही नहीं प्रमोद कुमार सिंह के भी यूजर आईडी से दस लाख 47 हजार की अवैध निकासी की गई है। जिसमें मुख्य रूप से पटना के इंदिरा सिंह के खाते को बंद कर सात लाख 95 हजार 811 रुपए, जबकि मुजफ्फरपुर के गिरीश नारायण शाही के एमआईएस खाते को बंद कर दो लाख 27 हजार 300 रुपए और कोलकाता के निर्मल कुमार चक्रवर्ती के खाते से पांच लाख 88 हजार 368 रुपए और वहीं के देवनाथ बोस के खाते को बंद कर दो लाख 31 हजार 727 रुपए की फर्जी निकासी की गयी और इसकी जांच रिपोर्ट 22 जनवरी 20 को बिदुपुर पुलिस को सौंप कर एफआईआर करने का अनुरोध किया गया। बिदुपुर पुलिस द्वारा 06 मार्च को एफआईआर दर्ज की गई। ताज्जुब की बात तो यह है कि इतनी बड़ी रकम को गबन करने के बाद अब भी दुर्गेश कुमार सिंह हाजीपुर प्रधान डाकघर में सिस्टम एडमिन के पद पर कार्यरत है और बिदुपुर पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं इस संबंध में थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया डाक कर्मी द्वारा गबन का मामला उजागर हुआ है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

खबरें और भी हैं...