पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonepur News Preparations For The Assembly Elections Were Discussed In The Meeting

बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर हुई चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनपुर के महदल्ली चक स्थित ग्राम विकास फाउंडेशन महावीर मठ के प्रांगण में शनिवार को नवगठित भाजपा पश्चिमी सदर मंडल कार्यसमिति की पहली बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव पर फोकस रहा। भाजपा ने इस अवसर पर “बूथ जीते, हम जीते” नारे के साथ कार्यकर्ताओं को मैदान में उतरने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पश्चिमी मंडल अध्यक्ष विमल कुमार चौरसिया ने किया। पूर्व विधायक ने कार्यकर्ताओं को “बूथ जीते, हम जीते” का नारा दिया। साथ ही कार्यकर्ताओं को आगामी सभी बैठकों में प्रधानमंत्री के जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों के बीच प्रचार प्रसार करने की सलाह दी। दूसरी ओर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश ओझा ने शक्ति केंद्र की मजबूती, सेक्टर प्रभारी की नियुक्ति, अगठित बूथ कमेटी को गठित करने के साथ-साथ नवनियुक्त पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम के शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। साथ ही पूर्व मुखिया व जनसंघ के नेता स्व रामविनोद सिंह की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया।

बैठक ये थे उपस्थित

इस मौके पर पश्चिमी मंडल महामंत्री रविरंजन सिंह सोनू, मंडल उपाध्यक्ष दिलीप साह, मुकेश कुमार सिंह, शशिकांत मिश्रा, सत्येन्द्र नारायण सिह, समीर सिंह, अमरजीत चौरसिया, विधानसभा पालक शैलेन्द्र प्रसाद सिंह, जिला के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह पटेल, दिघवारा नगर अध्यक्ष शिव कुमार गाई, सदर महामंत्री उमाशंकर सिह, सुनील कुमार सिंह, मनोज शर्मा, कुन्दन सिंह, कुंवर किशन, विजय सिंह, राजीव कुमार सिंह, सन्नी पाण्डेय, अमनदीप सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह, अरविंद सिंह, संजीव कुमार सिंह, अभय कुमार साह, बैजनाथ सहनी, शरफ राज आलम, संजीव चौरसिया, लाल बाबू सिह, शत्रुधन साह, धर्मनाथ सिह, राधेश्याम पंकज उमेश कुमार साह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा सदर मंडल कार्यसमिति की
खबरें और भी हैं...