पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महनार में बारिश ने खोली नगरीय क्षेत्रों की व्यवस्था की पोल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महनार| शुक्रवार सुबह से लगातार हो रही बारिश शनिवार को भी जारी रही। बारिश ने नगरीय क्षेत्रों में नगर परिषद की सफाई व्यवस्था को पोल खोल दी। बारिश के पानी के साथ नालियों की गंदगी सड़कों पर बहने लगी। गली मुहल्लों व नगरीय क्षेत्र की सड़कों पर कचरा बारिश के पानी के साथ बहता नजर आया। इसके चलते राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगर परिषद सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन बारिश ने इन दावों की पोल खोल कर रख दी। बारिश के कारण बाजार व गली मुहल्लों में बनी नालियों में जमा गंदगी गलियों व सड़कों पर जमा हो गई है। जिससे वाहन चालकों के साथ ही राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि, नगर परिषद के कर्मचारी हर रोज इन जगहों पर सफाई करने जाते हैं, लेकिन फिर भी नालियां कूड़े से पटी रहती हैं। बारिश के दौरान सड़कों पर फैली गंदगी को देख कर लगता है नगर परिषद नगरीय क्षेत्रों की सफाई व्यवस्था सुचारु रखने में असफल साबित हो रही है। साफ-सफाई नहीं होने से नगरीय क्षेत्र के चौक-चौराहों पर नगर परिषद द्वारा लगाए गए कूड़ा डालने के लिए डंपरों के बाहर भी गंदगी फैली हुई है, जो तेज बारिश से चौराहों पर फैलती रहती है। नगरवासियों ने अधिकारियों से शहर में सफाई व्यवस्था सुचारु करने की मांग की है, ताकि बारिश होने पर नालियों की गंदगी सड़कों पर न बहे।
खबरें और भी हैं...