पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vaishali News Seeking Action On The Absence Of Phc Incharge Bao And Cdpo In Bdc Meeting In Raghopur

राघोपुर में बीडीसी की बैठक में पीएचसी प्रभारी, बीएओ व सीडीपीओ की गैरमौजूदगी पर कार्रवाई की मांग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राघोपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित किसान भवन में शुक्रवार को बीडीसी की बैठक हुई। बैठक पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होकर अपराह्न 3 बजे तक चली। बैठक की शुरुआत काफी हंगामेदार रही। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख मो. यसीम ने की। जबकि संचालन बीडीओ रघुवर प्रसाद ने किया। बैठक में मौजूद पंचायत समिति सदस्यों ने राघोपुर पीएचसी प्रभारी डॉ. सुशीला, बीएओ नागेश्वर माझी, सीडीपीओ कुमारी देवमुनि की गैरमौजूदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए तीनों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए बीडीओ से डीएम को पत्र भेजने की मांग की। बैठक में आंगनबाड़ी केंद्र, चिकित्सा, कृषि, शिक्षा, सात निश्चय योजना आदि से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने एक प्रस्ताव पारित कर सरकार से पंचायत प्रतिनिधियों को वेतन एवं पेंशन देने की मांग की।

बैठक में होता रहा हंगामा

करीब आठ माह के अंतराल पर बीडीसी की बैठक आयोजित करने पर पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। बैठक में उप प्रखंड प्रमुख आनंद कुमार ने कहा कि प्रखंड प्रमुख मनमानी तरीके से बीडीसी की बैठक बुलाते है। वहीं कागजों पर ही समितियों का गठन कर दिया जाता है। उप प्रखंड प्रमुख ने कहा कि आठ महीने तक बीडीसी की बैठक नहीं कराने पर प्रखंड प्रमुख पर पंचायती राज कानून के तहत कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। बैठक में उप प्रखंड प्रमुख ने तेरसिया पंचायत मेंकटाव निरोधी कार्य कराने की मांग की। बैठक में शिक्षा की बदहाली पर समिति सदस्यों ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। वहीं, पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रहलाद साह ने बीडीओ पर जनप्रतिनिधियों को नहीं पहचानने का आरोप लगाया।

फसल सुखाड़ के मुआवजा देने की मांग

बैठक में उप प्रखंड प्रमुख सहित कई पंचायत समिति सदस्यों ने राघोपुर के किसानों को फसल सुखाड़ की मुआवजा राशि की भुगतान करने की मांग की।

उप प्रमुख आनंद कुमार ने जिला प्रशासन पर राघोपुर प्रखंड की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि राघोपुर प्रखंड को छोड़कर सभी प्रखंडों के किसानों को फसल सुखाड़ की मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया गया है।लेकिन छह महीना बीत जाने के बावजूद राघोपुर प्रखंड के किसानों को मुआवजा का भुगतान नहीं किया जा सका है।

बैठक में ये रहे मौजूद

बीडीसी की बैठक में मुखिया मंटू सिंह ,अरुण राय, पंचायत समिति सदस्य अमरनाथ राय, वीरेंद्र कुमार, जगरनाथ साह, प्रहलाद साह, पूनम देवी, रिंकू देवी, मनरेगा के जेई अमरेश कुमार, राघोपुर बीईओ सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख को घेरा

बैठक में मौजूद कई पंचायत समिति सदस्यों ने प्रखंड प्रमुख द्वारा पंचम वित्त की राशि का बंदरबांट करने एवं अपने समिति क्षेत्र में विकास कार्य के मद में राशि खर्च करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पंचायत समिति सदस्य वीरेंद्र कुमार राय ने आरोप लगाया कि प्रखंड प्रमुख ने पंचम वित्त की राशि का दुरुपयोग किया है।उन्होंने कहा कि प्रखंड प्रमुख की ओर से जितनी भी योजनाओं में राशि खर्च की गई। सभी में जमकर लूट खसोट हुई है। उन्होंने वैशाली डीएम से योजना कार्य की जांच कराने की मांग की। वही पंचायत समिति सदस्य अमरनाथ राय ने आरोप लगाया कि कागज पर ही स्थायी समिति गठन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रखंड प्रमुख ने अपने निजी लाभ के लिए बिना समिति सदस्यों को सूचना दिए बगैर ही कागज पर समिति का गठन कर योजनाओं में लूट खसोट की गई है।

सरकार से पंचायत प्रतिनिधियों को वेतन और पेंशन देने का प्रस्ताव किया गया पारित

राघोपुर में बीडीसी की बैठक में उपस्थित अधिकारी एव जनप्रतिनिधि।
खबरें और भी हैं...