पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vaishali News Selection Of Twelve Students Of The District For State Level Olympiad

राज्यस्तरीय ओलिंपियाड के लिए जिले के बारह छात्रों का चयन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में अगामी 16 मार्च से राज्यस्तरीय ओलिंपियाड के लिए वैशाली जिले के 12 छात्र-छात्राओंं का चयन किया गया है। जिले के अलग-अलग विद्यालयों के विज्ञान, अंग्रेजी और गणित विषयों में 4-4 विद्यार्थियों को चुना गया है। प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन बांकीपुर कन्या प्लस टू विद्यालय पटना में किया गया। परीक्षा तीन पालियों में संचालित की जाएगी। जिसमें प्रथम पाली में गणित की परीक्षा 10 से 11 बजे तक, द्वितीय पाली विज्ञान की परीक्षा 12 से 1 बजे तक एवं तृतीय पाली अंग्रेजी की परीक्षा 2 से 3 बजे तक संचालित की जाएगी। जिलास्तरीय ओलिंपियाड दो चरण में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का आयोजन 18 दिसंबर 2019 और 29 जनवरी 2020 को हुआ था। प्रत्येक विषय में 4-4 विद्यार्थियों को चुनाव कर राज्यस्तरीय ओलिंपियाड प्रतियोगिता परीक्षा के लिए चयनित हुए है। परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों को 22 मार्च को आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

इन छात्रों का हुआ चयन

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए वैशाली जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों का चयन किया गया है। जिसमें हाईस्कूल जंदाहा के प्रिंस राज, सृष्टि, हाईस्कूल प्रेम राज के छोटे बाबू एवं हाईस्कूल चकफतेह भात के सौरभ कुमार का चयन को इंग्लिश विषय के लिए किया गया है। जनता हाईस्कूल धरमपुर के सोनू कुमार, युगल सिंह, हाई स्कूल हरपुर के प्रिंस कुमार राज, हाईस्कूल चांदी के ऋषिकेश कुमार पांडे, उत्क्रमित हाईस्कूल लोमा के संध्या कुमारी को गणित विषय के लिए, गांधी हाईस्कूल सहदेई बुजुर्ग की अंकिता झा, सहयोगी हाईस्कूल हाजीपुर के आदित्य प्रकाश सिन्हा, जीए इंटर हाईस्कूल हाजीपुर के यश राज कुमार एवं घटारो हाईस्कूल के साहिल कुमार का चयन साइंस विषय में किया गया है।
खबरें और भी हैं...