पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonepur News Sonpur Sdo Gave Many Important Instructions In Peace Committee Meeting

सोनपुर एसडीओ ने शांति समिति की बैठक में दिए कई जरूरी निर्देश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व को लेकर सोनपुर अनुमंडल कार्यालय के सभागार में रविवार को शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सोनपुर एसडीओ शंभू शरण पांडेय ने की । बैठक में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थाना के पुलिस पदाधिकारियों के अलावे सामाजिक कार्यकर्ता भी मौजूद थे। बैठक में एसडीओ पांडेय ने पिछले दिनों देश की राजधानी सहित कई जगहों पर उत्पन्न हुई हालात को देखते हुए होली पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए अलर्ट मोड पर रहने के लिए प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों को नसीहत दी। साथ ही चिन्हित संवेदनशील जगहों पर विशेष ध्यान रखने की बात कहीं। उन्होंने सोमवार के दिन होलिका दहन से लेकर मंगलवार को होली की रात चौकस रहकर लगातार गश्ती एवं मॉनिटरिंग करने का भी निर्देश दिया। बैठक के बाद होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया। इस मौके पर सोनपुर सीओ रामाकांत महतो, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी पंकज कुमार, बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला, कोषाध्यक्ष निर्भय कुमार,सदस्य कृष्णा ,वार्ड पार्षद राजीव मुनमुन, राजेश कुमार सिंह, नकुल सिंह,रंजन सिंह रहे।

खबरें और भी हैं...