- Hindi News
- National
- Vaishali News Sp Honored 5 Women Policemen From Across The District On International Women39s Day
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एसपी ने जिले भर से 5 महिला पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वैशाली कप्तान ने बेहतर कार्य करने वाले पांच महिला पुलिस पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किए। वैशाली जिले के अलग-अलग थाने क्षेत्रों में पद स्थापित महिला पुलिस कर्मी एवं महिला थानाध्यक्ष को सम्मानित किया गया। एसपी गौरव मंगला ने कहा कि महिला पुलिस कर्मियों ने सामाजिक सरोकार, कड़ी मिहनत, ऑफिस मैनेजमेंट के साथ अपने अच्छे व्यवहार से कई जटिल से जटिल समस्याआें का निदान किया है। इन महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि किसी भी क्षेत्र में पुरुष पुलिस कर्मियों से ये महिला पुलिस कम नहीं है।
इन पुलिस कर्मियों को किया गया सम्मानत
महिला थानाध्यक्ष सुनिता, सदर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राजकुमारी, पुलिस केंद्र में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक मीना कुमारी चौधरी, महिला सिपाही रीना कुमारी, औद्योगिक थाने में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक ज्ञांति कुमारी को बेहतर कार्य के लिए प्रमाण-पत्र व सिल्ड देकर सम्मानित किया गया।
महिला दिवस पर महिला थानाध्यक्ष को सम्मानित करते एसपी।