पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्रेड-पे बढ़ने पर स्टेशन मास्टरों ने जताई खुशी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेलवे बोर्ड ने स्टेशन मास्टरों का ग्रेड-पे बढ़ाकर 5400 कर दिया गया। इस मौके पर स्टेशन मास्टरों ने शुक्रवार को केक काटकर जश्न मनाया। इस दौरान आल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन की स्थानीय इकाई के तत्वावधान में सोनपुर प्लेटफॉर्म स्थित स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मंडल अन्तर्गत विभिन्न स्टेशनों के स्टेशन मास्टरों ने भाग लिया। इस दौरान रेलवे बोर्ड द्वारा 5400 ग्रेड पे की स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए स्टेशन मास्टरों ने केक काटकर जश्न मनाया। इस बैठक में यह निर्णय हुआ कि विभिन्न स्टेशनों पर कार्य के दौरान आने वाली परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया जाए। इस बीच लंबित मांगों को पूरा करने की मांग भी की गई। इसके बाद संगठन की मजबूती पर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के मंडल अध्यक्ष प्रभात रंजन ने की। इस मौके पर मंडल सचिव कुमार विजय, उपाध्यक्ष राजीव कुमार, वित्त सचिव राणा र|ेश कुमार सिंह, सराय के शाखा सचिव हरेन्द्र कुमार, पंकज कुमार, बबलू कुमार, विनोद कुमार तथा सोनपुर के स्टेशन अधीक्षक सुभाष चंद्र सिंह आदि ने भी संबोधित किया।

खबरें और भी हैं...