पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिदुपुर में हड़ताली शिक्षकों ने दिखाई चट्टानी एकता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति की ओर से नियोजित शिक्षकों का हड़ताल 26वें दिन भी जारी रहा। बिदुपुर बीआरसी परिसर में शुक्रवार को प्रतिकूल मौसम के बावजूद नियोजित शिक्षक अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए धरना में शामिल हुए। धरना की अध्यक्षता संजय कुमार राय ने की। जबकि संचालन शंभू कुमार ने किया।

इस मौके पर निर्णय लिया गया कि 13 मार्च से लेकर 22 मार्च तक प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर आम लोगों के बीच हड़ताल के उद्देश्य एवं सरकार की नियोजनवाद नीति के बारे में बताया जाएगा। साथ ही इस अवधि में हस्ताक्षर अभियान चलाकर आम लोगों से हड़ताल को मिले समर्थन की प्रति सरकार को भेजी जाएगी। धरना सभा को मधुरेंद्र भारतीय, शशि रंजन, वीरेंद्र गुप्ता, करुणा सागर आदि ने भी संबोधित किया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ गुट के नियोजित शिक्षकों ने भी धरना प्रदर्शन में भाग लिया। इस मौके पर बालेश्वर प्रसाद राय, शिव प्रसाद, मनोज कुमार, प्रीतम कुमार, सुनील कुमार, प्रणव गुप्ता, मनीष कुमार, अनिल कुमार, प्रकाश चंद्र, रंजन कुमार, जगदीश कुमार ठाकुर, संजीत कुमार, विनोद कुमार यादव, सीमी, अमरजीत कुमार, सिद्धनाथ सिंह, नंदन कुमार, ठाकुर संजीव सुमन, सुबोध कुमार, ऋषिकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...