- Hindi News
- National
- Vaishali News Students Worried Due To Fear Of Not Publishing The Results On Time
समय पर रिजल्ट प्रकाशन नहीं होने की आशंका से छात्रों की बढ़ी चिंता
मैट्रिक इंटर परीक्षा में शामिल छात्र छात्राओं को रिजल्ट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। मैट्रिक परीक्षा 2020 के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समय पर पूरा होने की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। रिजल्ट के प्रकाशन में भी देरी हो सकती है। नियोजित शिक्षकों एवं अन्य शिक्षक संगठन के हड़ताल के बीच 5 मार्च से शुरू हुए मैट्रिक परीक्षा उत्तर को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 17 मार्च तक पूरा करना है। जबकि मूल्यांकन कार्य नौवें दिन तक मात्र 22.32 प्रतिशत ही मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ है। बोर्ड द्वारा वैशाली जिले को उपलब्ध कराएं कुल 3,04,558 उत्तर पुस्तिकाओं में 68 हजार 43 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो सका है। मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों की उपस्थिति काफी कम रही। बिहार बोर्ड द्वारा आवंटित 1534 परीक्षकों में 345 परीक्षा के मूल्यांकन कार्य में शामिल हैं, जबकि 1189 परीक्षक हड़ताल के समर्थन में दिख रहे हैं।
छह मूल्यांकन केंद्रों पर 479 परीक्षक
बिहार बोर्ड द्वारा वैशाली जिले में छह मूल्यांकन केंद्र पर शुक्रवार तक 479 परीक्षक मूल्यांकन कार्य कर रहे हैं। जिसमें जीए इंटर विद्यालय मूल्यांकन केंद्र पर बोर्ड द्वारा उपलब्ध कराए गए कुल 57,961 उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 189 में से 135 परीक्षक अनुपस्थित रहे जबकि 59 परीक्षकों ने 7680 उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन किए, इसी तरह सहयोगी उच्चतर विद्यालय मूल्यांकन केंद्र पर कुल 53041 उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 397 में से 260 अनुपस्थित और 144 परीक्षकों ने कुल 16600 कॉपी मूल्यांकन किए। एसएस गर्ल्स हाई स्कूल में कुल 53629 उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 350 में से 272 अनुपस्थित और मात्र 78 परीक्षकों ने 16368 कॉपी मूल्यांकन किए। टाउन सीनियर सेकेंडरी स्कूल मूल्यांकन केंद्र पर कुल 40279 उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 173 में से 149 अनुपस्थित रहे 26 परीक्षकों ने 13911 काॅपी का मूल्यांकन किए। आरके हाई स्कूल मूल्यांकन केंद्र पर कुल 49 803 उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 218 में से 193 परीक्षक अनुपस्थित रहे जबकि बोर्ड और स्थानीय स्तर पर 37 परीक्षक ने 4037 मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किए एवं एसएमएस इंटर विद्यालय मूल्यांकन केंद्र पर कुल 50125 उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 207 में से 180 परीक्षक अनुपस्थित रहे, जबकि बोर्ड और स्थानीय स्तर प्रतिनियुक्त 57 परीक्षकों ने 9247 उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन कार्य में जुटे हुए हैं।