महनार में गड्ढे में गिरी कार बाल-बाल बचे लोग
महनार| महनार थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में बुधवार की सुबह तेज रफ्तार एक स्कोडा कार असंतुलित होकर सड़क किनारे स्थित बीस फिट गड्ढे में जा पलटा। हालांकि इस घटना में कार सवार सभी लोग सुरक्षित बताया गया है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि महनार चमराहरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही स्कोडा कार अचानक असंतुलित होकर पलटी मारते हुए गड्ढे में जा गिरा। गनीमत रही कि कार कई पलथा मारने के बाद भी उसमें सवार सभी तीन लोगों को खरोच तक नहीं आई। सभी लोग सुरक्षित बताया गया है। वहीं स्कोडा कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। जैसे ही घटना की खबर लोगों को हुई देखने वालों की भीड़ जुट गई।