पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सोनपुर में हड़ताल पर बैठे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सीएम को बताया तानाशाह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनपुर | बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति सोनपुर इकाई के बैनर तले बरबट्टा स्थित बीआरसी पर हड़ताल के 25वें दिन शिक्षकों का धरना प्रदर्शन शुक्रवार को भी जारी रहा। समिति के सोनपुर इकाई के अध्यक्ष अमोद कुमार यादव की अध्यक्षता एवं मृदुल चन्द के संचालन में आयोजित इस धरना प्रदर्शन सभा को शिक्षक चंद्रभूषण प्रसाद, रविरंजन कुमार, जीतेन्द्र सिंह, अजीत कुमार, विनोद कुमार, मृत्युंजय कुमार, रणजीत सिंह, उमेश दास, महाराज राम, विमल किशोर राय, प्रमोद कुमार, अनिता कुमारी, सुनीता कुमारी, प्रतिमा कुमारी, किरण कुमारी, अनीता शुक्ला आदि शिक्षकों ने संबोधित करते हुए सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को तानाशाह बताया। कहा नियोजित शिक्षक व शिक्षिकाओं व उनके परिवार ने होली नहीं मनाई है।
खबरें और भी हैं...