पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonepur News The Road From Govindachak To Kushwaha Chowk Will Be Widened

गोविंदचक से कुशवाहा चौक की सड़क होगी चौड़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनपुर के गोविंदचक से कुशवाहा चौक के बीच 2 किलोमीटर की दूरी में अक्सर लगने वाले जाम से अब लोगों को मुक्ति मिल जाएगी। इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए सारण के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन की पहल पर पथ निर्माण विभाग ने अपनी सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। शनिवार को यह जानकारी देते हुए सारण के डीपीआरओ ज्ञानेश्वर प्रकाश ने बताया एक सप्ताह के अंदर उक्त पथ का निर्माण कार्य आरम्भ हो जाएगा। पथ के चौड़ीकरण किए जाने से लगभग 3 मीटर चौड़ाई में बढ़ जाएगा। अभी फिलहाल इस सड़क की चौड़ाई 7 मीटर है। बाकरपुर के समीप कुशवाहा चौक से फोरलेन सड़क का निर्माण पहले के एनएच 19 से अलग हो रही है। इसके बावजूद जेपी सेतु से पटना आने जाने वाली वाहनों का गोविंदचक मोड़ से पहलेजा होते एवं त्रिभुवनसिंह चौक से बजरंग चौक होते आना जाना होता है। जेपी सेतु से पिछले दिनों बालू व गिट्टी लदे आ रहे भारी वाहनों के कारण सबसे अधिक जाम की समस्या अक्सर यहां की उत्पन्न होती है। इसे देखते हुए कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल छपरा को चौड़ीकरण के लिए प्राक्कलन तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया था।

डीएम के पहल पर पथ निर्माण विभाग ने लगाई मुहर
खबरें और भी हैं...