पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sonepur News The Secretary Said It Is Important To Complete The Schemes On Time In Any Case

सचिव ने कहा- योजनाओं को हर हाल में समय पर पूरा करना ही महत्वपूर्ण है

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सचिव, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के सचिव परमेश्वरन अय्यर ने सारण समाहरणालय सभागार में डीएम सुब्रत कुमार सेन की उपस्थिति में सारण जिले के सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारियों के साथ लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान स्वच्छ भारत मिशन-ग्रामीण के तहत जिले में हुए कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के क्रम में सचिव के द्वारा जिला में प्राप्त उपलब्धियों पर संतोष व्यक्त किया गया।

प्रत्येक पंचायतों में दो-दो सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जाना है

सचिव ने कहा कि प्रत्येक पंचायतों में दो-दो सामुदायिक शौचालयों का निर्माण किया जाना है। प्राथमिकता निर्धारित कर उस कार्य को पूर्ण करायी जाये। इस पर डीएम ने कहा कि इस कार्य की सभी बीडीओ के साथ नियमित समीक्षा की जा रही है। डीएम के द्वारा मार्च माह में ही इस कार्य को पूर्ण कर लेने का निर्देश सभी बीडीओ को दिया गया।

15 मई से जनगणना का कार्य शुरू हो जाएगा

सचिव परमेश्वर अय्यर ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में समयावधि का बड़ा महत्व है। उन्होंने कहा कि 15 मई से जनगणना का कार्य शुरू हो जाएगा। उसमें सभी चीजें प्रतिबिम्बित होनी चाहिए। हमारे लिए दो माह का समय बहुत महत्वपूर्ण है। इसमें अधिक से अधिक कार्यों को पूर्ण करा कर निर्धारित लक्ष्य हासिल करना होगा। इसके पूर्व डीएम के द्वारा सचिव महोदय का स्वागत किया गया।

शहरों की तरह अब ग्राम पंचायतों में भी होगी स्वच्छता रैंकिंग

अब नगर निगम, नगर पालिका और नगर परिषदों की तरह ग्राम पंचायतों की भी स्वच्छता रैंकिंग की जाएगी। स्वच्छता की इस रैंकिंग में सबसे स्वच्छ ग्राम पंचायत को जिला पंचायत की ओर से पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसके लिए दो महीने बाद जिला व जनपद पंचायत की टीम ग्राम पंचायतों का सर्वे करेगी। शहरों में की गई स्वच्छता रैंकिंग की तरह ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ग्राम पंचायतों में भी स्वच्छता रैंकिंग करने की योजना बनाई गई है। सारण में स्वच्छ पूर्णा योजना के तहत ग्राम पंचायतों की रैंकिंग की जाएगी। यह रैंकिंग जिलास्तर पर होगी। स्वच्छता की इस रैंकिंग में ग्राम पंचायतों का पूर्णत: ओडीएफ (खुले में शौच मुक्त), गंदे पानी की निकासी, साफ-सफाई, कचरे के निपटारा, गलियों और रोड पर गंदगी आदि के बिंदु शामिल किए गए हैं। जिला और पंचायत की टीम दो महीने बाद ग्राम पंचायतों का सर्वे कर उनकी रैंकिंग करेगी। इसके बाद सबसे स्वच्छ ग्राम पंचायत को पुरस्कृत किया जाएगा। इससे ग्रामीण सफाई के प्रति जागरूक होंगे।

सारण में 15.86 करोड़ से 59,395 शौचालयों का हो चुका है निर्माण

स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत रिकार्ड में 59,395 शौचालयों का निर्माण कर 15 करोड़ 86 लाख रुपए खर्च किये गये है। एक आरटीआई रिर्पोट अनुसार जिले में 2 अक्टूबर 2014 से 24 नवम्बर 2017 तक 56,395 शौचालयों का निर्माण किया जा चुका है। सारण के 14 ग्राम पंचायत और 72 गांवों को खुले में शौच से मुक्त कर ओडीएफ घोषित किया गया है।

इन 14 पंचायतों को किया गया है ओडीएफ घोषित

{सदर प्रखंड - बरहरा मांझी, काठवा पटी रामपुर, महराजगंज, मुसेपुर, रायपुर बिनगावा

{दिघवारा प्रखंड - अकिलपुर, बरूआ, झउवां

{मकेर प्रखंड - केटुआ नंदन

{रिविलगंज प्रखंड -सिताबदियरा

{मढ़ौरा प्रखंड - ओल्हनपुर

{सोनपुर प्रखंड - नया गांव, शाहपुर दियरा, शैदपुर

डीएम ने बीडीओ को कहा- मार्च में ही शौचालयों का निर्माण कराएं

डीएम व अधिकारियों के साथ बैठक करते जल शक्ति मंत्रालय के सचिव परमेश्वरन अय्यर।
खबरें और भी हैं...