पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Vaishali News The Traditional Holi Song Went Wildly Till The Late Evening Of Color Abir

पारंपरिक होली गीत पर जमकर थिरके युवा देर शाम तक चला रंग-अबीर लगाने का दौर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्रामीण क्षेत्र में पारंपरिक होली गीत से होली पर्व का आगाज किया गया। प्रखंड क्षेत्र में युवा ढ़ोल नगारों के साथ होली गीत गाते हुए जमकर मस्ती किया। वैशाली प्रखण्ड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली शान्ति पूर्ण तरीका से मनाया गया। लोगों ने जमकर रंग गुलाल उड़ाए एवं हर वर्ग के लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगा आपसी सद्भावना का परिचय देते हुए एक दूसरे को
बधाई दिया।

वहीं वैशाली ग्राम के गोला चोक पर रंग लगाने का बिरोध करने के कारण मुसाफिर महतो को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र वैशाली में किया गया। वहीं राघोपुर प्रखण्ड क्षेत्र में मंगलवार को रंगों का त्योहार होली धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रखण्ड क्षेत्र में कही भी अप्रिय घटना की सूचना नही मिली। प्रखण्ड क्षेत्र के फतेहपुर ,रामपुरश्यामचंद, मल्लिकपुर, जुड़ावनपुर ,राघोपुर , रुस्तमपुर,सहित सभी गाँव मे लोगो ने एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर होली का पर्व मनाया। फतेहपुर में होली के अवसर पर ग्रामीणों ने पारम्परिक गीतों के साथ होली पर्व मनाया। होली गायन के दौरान माधो सिंह,रामजी चौबे,श्रवण सिंह, छोटू सिंह, उमेश सिंह, कुंदन सिंह, सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। वहीं गोरौल प्रखंड क्षेत्र में होली का त्योहार शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। गोरौल पुलिस ने होली की पूर्व संध्या सोमवार को विभिन्न बाजार एवं सड़कों पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों के बीच सौहार्द बनाये रखने की अपील करते हुए देखा गया। पुलिस की सक्रियता से दहशतगर्दो में खोफ व्याप्त रहा। जिससे कही से किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने की सुचना नहीं मिली। लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दी।

चाँदसराय पंचायत में होली गीत गाते पंचायत प्रतिनिधि एवं ग्रामीण ।
खबरें और भी हैं...