मधुसुदन पकड़ी में हत्या के मामले में तीन प्राथमिकी की गई दर्ज
लालगंज थाना क्षेत्र के मधुसूदन पकड़ी गांव में बुधवार को हुई हत्या के मामले में तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस संबंध में मधुसूदन पकड़ी गांव निवासी सुबोध सहनी ने सदर अस्पताल में इलाज के दौरान पुलिस के सामने बयान देते हुए मधुसूदन पकड़ी गांव के हीं सोने लाल सहनी, मंटू सहनी, मनीष सहनी, कल्लू सहनी ,रामजस सहनी, रामसेवक सहनी, रंजन सहनी, आकाश सहनी, जगलाल सहनी, उमेश सहनी, राजेश सहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके चाचा राजबल्लभ सहनी एवं अमित सहनी के साथ सभी आरोपी मारपीट कर रहे थे। साथ ही सभी आरोपी दोनों पर मीट काटने वाले हथियार से लगातार वार कर रहे थे। जब उसका साला प्रमोद बचाने गए तो सभी आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इस घटना में उसके चाचा बुरी तरह से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पहुंचें एवं दोनों घायलों को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल ले आए।
दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई प्राथमिकी
इस मामले में मधुसूदन पकड़ी गांव निवासी ही मंटू सहनी की प|ी रविता देवी ने भी अपने ग्रामीण पत्थल सहनी, लखींद्र सहनी, वकील सहनी, धिलेश सहनी, अखिलेश सहनी,सुशील सहनी सहित कुल 12 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उसने आरोप लगाया है कि जब वह अपने घर पर थी। उसी रात उसके दरवाजे पर होली खेलने के बहाने राजबल्लभ सहनी अपने साथ सोकिल सहनी को लेकर आया। महिला ने आरोप लगाया है कि दोनों आरोपी नशे की हालत में थे। होली खेलने के बहाने दोनों आरोपी उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। जिसका विरोध करने पर आरोपियों ने जबरन उसकी साड़ी पकड़कर अपनी ओ खींचे लिया। जिसके बाद वह नग्नावस्था में जमीन पर गिर पड़ी। जमीन पर गिरते ही दोनों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। बचाने आए पति मंटू सहनी को धमकी देने के बाद दोनों आरोपी चले गए। लेकिन करीब 15 मिनट बाद फिर दोनों आरोपी कई लोगों के साथ उसके घर पर पहुंचें। उसमें बालम सहनी बंदूक एवं वकील साहनी कट्टा लिए हुए था। इस दौरान आरोपी वकील सहनी ने हत्या की नियत से कट्टा से फायरिंग भी की। जिसके बाद सभी आरोपी घर के पीछे का दरवाजा तोड़कर जमकर लूटपाट की। इस दौरान सभी आरोपियों ने घर के सदस्यों को मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया।