पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mahnar News Two Day Mahnar Festival Concludes With Colorful Cultural Program

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ दो दिवसीय महनार महोत्सव का समापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दो दिन चले महनार महोत्सव का समापन शनिवार की देर रात हो गया। महोत्सव का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। समापन से पूर्व महनार महोत्सव के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आयोजन समिति के सदस्यों पदाधिकारियों एवं मीडिया कर्मियों आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन समापन सत्र में पटना के देव एंड फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। 06 एवं 07 मार्च को उच्च विद्यालय महनार के मैदान में आयोजित महनार महोत्सव का समापन शनिवार की देर रात हो गया।

महोत्सव के समापन से पूर्व अंतिम सत्र में पटना के देव एंड फ्रेंड्स म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। इस कार्यक्रम में जीटीवी के रिएलिटी शो सारेगामापा के प्रतिभागी रहे सुरंजन राजवीर ने एक से बढ़कर एक गीतों को प्रस्तुत दी। सुरंजन ने “प्रीत की लत मोहे ऐसी लागी हो गई मैं मतवाली”, “बरा पछताओगे”, “ऐसे लहरा के तू मेरे रूबरू आ गई” जैसे एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। जिस पर श्रोता झूमते नाचते रहे। इसके अलावा नंदिता चक्रवर्ती ने “ तेरे मेरे बीच में कैसा है यह बंधन”, “कांटों से खींच के ये आंचल” गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब जमाया। इसके अलावा पुष्प लता एवं शिखा सिंह आदि ने भी एक से एक गीत प्रस्तुत किया। इस ग्रुप की कशिश ने भावपूर्ण नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया।

महोत्सव के समापन से पूर्व महनार महोत्सव आयोजन समिति के सदस्य मनोज कुमार मेहता, श्याम राय आदि के साथ बीडीओ डॉक्टर सुदर्शन, सहदेई की कुमकुम श्रीवास्तव, देसरी के बीडीओ के साथ सीओ सहदेई बुजुर्ग के सोहन राम, महनार के शिव शंकर गुप्ता एवं देसरी के सीओ सहित अन्य पदाधिकारियों आदि के साथ जया कामरान, नवल किशोर सिंह, ईश्वरचंद सिन्हा, जवाहर साह, विजय मेहता, ज्ञानेंद्र नाथ सिंह, रवि कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, कलीम अशरफ, कृत्यानंद सिंह, सुधाकर कांत चक्रवर्ती आदि को प्रशस्ति पत्र देकर महनार के डीसीएलआर सह महनार महोत्सव के संयोजक रामबाबू बैठा ने ने सम्मानित किया। महोत्सव का समापन राष्ट्रगीत राष्ट्रगान के साथ किया। महनार महोत्सव के सफल आयोजन पर संयोजक सह डीसीएलआर रामबाबू बैठा ने आयोजन समिति के सभी सदस्यों के साथ महनार अनुमंडल के तीनों प्रखंडों एवं महनार नगर के आम लोगों, जनप्रतिनिधियों, पुलिस पदाधिकारियों आदि के प्रति आभार जताते हुए उन्हें बधाई दी। दो दिन चले इस महनार महोत्सव का संचालन मनरेगा के पीओ जितेंद्र कुमार एवं श्याम राय ने पूरी तल्लीनता के साथ किया। सभी कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए उनका विशेष आभार प्रकट किया गया।

महनार महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार।

प्रतिभागी रहे गीतकारों ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुत दी
खबरें और भी हैं...