पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lalganj News Two Girls Injured After Being Beaten For Refusing To Play Obscene Songs

अश्लील गीत बजाने से मना करने पर मारपीट, दो बच्ची जख्मी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लालगंज| होली के मौके पर अश्लील गाना बजाने से मना करने पर घर में घुसकर मारपीट किए जोने से दो बच्ची गंभीर रुप से घायल हो गई। दोनों घायलों को इजाल के लिए रेफरल अस्पताल लालगंज भर्ती कराया गया। लालगंज थाना क्षेत्र के चकशाले गांव में होली के मौके पर कुन्दन कुमार को अश्लील गाना बजाने से जगलाल चौधरी द्वारा मना किया गया था। जिससे खफा कुन्दन कुमार ने अपने साथियों के साथ जगलाल चौधरी के घर में घुसकर जमकर मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट की इस घटना में ख़ुशी कुमारी और ज्योति कुमारी गंभीर रुप से घायल हो गई। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि जगलाल सहनी के बयान पर कुन्दन कुमार व उसके दो साथियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
खबरें और भी हैं...