पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lalganj News Two People Returning Home By Car After Buying Holi Cloths Looted And Killed

होली का कपड़ा खरीदने के बाद कार से घर लौट रहे दो लोगों पर जानलेवा हमला कर लूटपाट

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लालगंज - हाजीपुर- लालगंज मुख्य मार्ग स्थित घटारो बाजार के निकट पिछले 9 मार्च की शाम होली का कपड़ा खरीदने के बाद मारुति कार से घर लौट रहे दो लोगों पर जानलेवा हमला करने, लूटपाट कर बंदूक के कुंदा पीटने एवं मोबाइल, पैसा आदि छीनने की प्राथमिकी करताहां थाना में दर्ज की गई है। इस मामले में रौदीपोखर गांव निवासी स्व. रामबहादुर सिंह के पुत्र प्रमोद सिंह ने करताहा थाना में दो नामजद सहित 15 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि उनका भतीजा आशिष कुमार एवं कार चालक रमेश सिंह पिछले नौ मार्च की शाम श्यामाचक से होली का कपड़ा खरीदकर घर लौट रहा था। तभी अचानक अचानक दस पंद्रह की संख्या में अपराधियों ने चांदी केवड़ा गांव से कार का पीछा करते हुए घटारो डेली बाजार के समीप आकर ओवरटेक कर घेर लिया। जिसके बाद सभी ने कार का गेट खोलकर बंदूक के कुंदा से चालक एवं उसके भतीजा आशीष कुमार को पीटने लगें। इस दौरान आरोपियों ने उसके पास से 9500 सौ रुपए के अलावा मोबाइल आदि भी छीन लिए। मारपीट के दौरान आरोपियों कार के सीसे को भी बुरी तरह से तोड़ दिया। मौके पर स्थानीय लोगों को आते देख सभी हमलावर फरार हो गए।

इस संबंध में आशीष कुमार ने थानाध्यक्ष संतोष पंकज को बताया कि बंदूक लिए हुए चांदी गांव निवासी आरोपी राजीव सिंह, गौतम सिंह को अच्छी तरह से पहचानते है। इस संबंध में करताहां थानाध्यक्ष संतोष कुमार पंकज ने बताया कि थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच में पाया गया है कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। उन्होंने बताया कि इस मामले में दो नामजद सहित 13 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। लोगों को नामजद समेत 12/13 अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई बड़े अधिकारियों के आदेशानुसार की जा रही है। जल्द ही सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि सभी आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...