पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhagwanpur News Two Young Men Who Were Indulging In Indecent Acts In An Inebriated State Were Caught In The Inn

सराय में नशे की हालत में अश्लील हरकत करे रहे दो युवकों को पकड़ा गया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सराय थाना क्षेत्र के जहांगीर पटेढ़ा गांव निवासी राज कुमार राय के दरवाजे पर शराब की नशे में अश्लील हरकत कर रहे दो लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गिरफ्तार युवक रंजीत कुमार पटना एयर पोर्ट के पास का एवं प्रभात कुमार पटना रूपसपुर का रहने वाला बताया जाता है। इस संबंध में राज कुमार राय ने गिरफ्तार दोनों युवकों के खिलाफ सराय थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में राजकुमार राय ने बताया है कि पिछले गुरुवार की रात दोनों आरोपी शराब के नशे में धुत्त होकर उसके दरवाजे पर अश्लील हरकत कर रहे थे। जिसका विरोध करने पर दोनों ने उसके अलावे प|ी के साथ गाली गलौज एवं मारपीट करने लगे, जिसकी सूचना सराय थाना के पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची एवं दोनों को गिरफ्तार कर ली। इस संबंध में सराय थानाध्यक्ष धर्मजीत महतो ने बताया कि गिरफ्तार दोनों नशेड़ियों को जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...