पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

श्रद्धांजलि देने जा रहे तीन को वाहन ने मारी ठोकर, 1 की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अपने संबंधी के मौत की खबर सुनने के बाद उसे श्रद्धांजलि देने जा रहे एक बाइक पर सवार होकर जा रहे तीन लोगों को हाजीपुर-लालगंज मुख्यमार्ग के चांदी गांव के समीप अज्ञात वाहन धक्का मारकर फरार हो गया। जिसमें एक महिला और बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर ले जाया गया है। यह घटना उस वक़्त घटी जब एक अपाची बाइक पर सवार घटारो मध्य पंचायत के वार्ड चार निवासी मकिन्द्र पासवान, रीना देवी और तीसरा घायल प्रमिला देवी बाइक पर सवार होकर हाजीपुर अपने संबंधी मृतक को श्रद्धांजलि देने जा रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया और दो लोगो की मौत मौके पर ही हो गई। लोगों ने इसकी सूचना सदर थाने को दी। पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर के सदर अस्पताल शव ले आया। वहीं मौत की सूचना मृतक के परिजनों को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

खबरें और भी हैं...