रामनवमी शोभायात्रा को लेकर विहिप व बजरंग दल की बैठक
महनार स्टेशन रोड स्थित संगत मंदिर परिसर में रामनवमी में शोभायात्रा निकालने की तैयारी को लेकर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सदस्यों की बैठक बजरंग दल के जिला सहसंयोजक विवेक सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एक नई समिति गठित किया गया, जो 2 अप्रैल को रामनवमी शोभा यात्रा का संचालन करेगी। इसमें मार्गदर्शक के रूप में नवल किशोर सिंह, दिनेश्वर साह, सुमन सिंह, श्याम राय, डॉ विनय, वित्त समिति के रूप में विक्रांत कुमार व रणजीत सिंह, व्यवस्थापक समिति के रूप में पिंकू सिंह, किशन शर्मा, प्र फुल यादव, दिग्विजय यादव, शत्रु ध्न चौधरी, साहिल कुमार एवं सम्पर्क समिति के रूप में मंटू कुमार, वेद कुमार, प्रकाश राज, टाइगर कुमार, कौशिक कुमार, सन्नी कुमार, दीपक कुमार का चयन किया गया। सह देई सम्पर्क टीम के रूप में मोनू कुमार, गोविंद कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, सा केश कुमार, विकास सिंह, बिट्टू कुमार का चयन किया गया। वहीं दे सरी सम्पर्क समिति के रूप में नितेष सिंघानिया, अंजनी सिंह, जगजीत सिंह, प्रशांत कुमार, अनुराग सिंह का चयन किया गया। मनहार ग्रामीण सम्पर्क समिति के रूप में सुभाष कुमार, शालू कुमार, रजनीश सिंह, आदित्य सिंह आंशु, राजा कुमार, बिट्टू सिंह का चयन किया गया। मनहार नगर सम्पर्क समिति के रूप में किशन शर्मा, कृष्णा यादव, सौरभ कुमार, सर्वेन्द्र यादव राहुल कुमार का चयन किया गया है। जिला सहसंयोजक विवेक सिंह ने बताया कि शोभायात्रा मनहार शुक्र पेठिया से दो अप्रैल को सुबह नौ बजे मनहार से चांदपुरा तक के लिए निकाली जाएगी और पुनः मनहार मिडिल स्कूल पर समापन होगी। शोभायात्रा में विभिन्न तरह की झाकियां, ढोल, नगाड़ा रहेगी। शोभा यात्रा के बाद भोजन तथा कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भी आयोजन रखा गया है।