पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिदुपुर में महिला ने पति पर प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज कराई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बिदुपुर थाना के कंचनपुर गांव में एक विवाहिता को बीते तीन मार्च मंगलवार को पचास हजार रुपए नैहर से नहीं मांगने पर उसके पति ने जान मारने के नियत से मारपीट कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। इस संबंध में जख्मी महिला सरिता देवी के द्वारा पति प्रमोद साह के विरुद्ध बिदुपुर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। दर्ज प्राथमिकी में सरिता देवी द्वारा आरोप लगाया गया है कि बीते 03 मार्च को घर में रात में सोई हुई थी कि उसी वक्त उनके पति प्रमोद साह ने 50 हजार रुपए मां-बाप से मांगने को कहा। जब वह पैसा मांगने से इंकार की तो जान मारने के नियत से मारपीट कर जख्मी कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

खबरें और भी हैं...