- Hindi News
- National
- Sonepur News Worker Returning Home From Orissa Injured After Falling From Train In Sonpur
उड़ीसा से घर लौट रहा मजदूर सोनपुर में ट्रेन से गिरकर हुआ जख्मी
सोनपुर रेलवे गुमटी संख्या तीन के समीप डाउन टाटा छपरा एक्सप्रेस से सफर कर रहा एक यात्री ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उक्त यात्री को इलाज के लिए यहां के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। उक्त घायल यात्री कमलेश यादव सारण के कोपा थाना अन्तर्गत दरियापुर के रहने वाला है। वह उड़ीसा में मजदूरी का कार्य करता है और अपने घर लौट रहा था। बताया गया कि इसी दौरान सोनपुर के पास अचानक ट्रेन से गिर पड़ा व गंभीर रूप से घायल हो गया।