पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Lalganj News Youth Killed Due To Electric Shock In Bhagwanpur Caught Of Lalganj

लालगंज के भगवानपुर पकड़ी में करंट लगने से युवक की गई जान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लालगंज| अचानक बिजली के तार के संपर्क में आ जाने से एक युवक की मौत हो गई। घटना थाना क्षेत्र के भगवानपुर पकड़ी गांव की है। उक्त गांव के हरेन्द्र पासवान का तेईस वर्षीय लड़का कुन्दन कुमार होली खेलकर अपने घर पर पहुंचा हीं था कि घर के पास ही लटक रहा बिजली का नंगा तार के चपेट में आ गया। जब तक लोग देखते तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही रामप्रवेश सहनी, रामरूप पासवान, गौरव बाबा, चंद्रभूषण तिवारी, रंजीत साह, मुकेश पासवान समेत काफी संख्या में लोग जुट गए। मृतक कुंदन कुमार की शादी महज पांच साल पहले कर्जा थाना क्षेत्र के बोरबाड़ा गांव में किरण देवी के साथ हुई थी। मृतक का एक तीन साल का लड़का है। घटना के बाद से प|ी समेत पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है।
खबरें और भी हैं...